फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: इंद्रुनाग में 50, बीड़-बिलिंग में 250 सैलानियों ने भरी उड़ान

Mon, 11 Mar 2024 02:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच को लेकर सुरक्षा के नजरिए से धर्मशाला के इंद्रुनाग में पैराग्लाइडिंग पर लगे प्रतिबंध के रविवार को खुलते ही पैराग्लाइडिंग गतिविधियों से जुड़े कारोबारियों ने राहत की सांस ली। रविवार को दोपहर मौसम साफ होने के चलते धर्मशाला के इंद्रुनाग और बीड़-बिलिंग में इस साहसिक गतिविधि के करीब 300 शौकीनों ने उड़ानें भरीं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार धर्मशाला में रविवार धर्मशाला के इंद्रुनाग में करीब 50 और बीड़-बिलिंग में करीब 250 पर्यटकों ने पैराग्लाइडिंग गतिविधियां की। इस दौरान इंद्रुनाग पैराग्लाइडिंग से संबंधित पैराग्लाइडर प्रदीप ने बताया कि रविवार को प्रतिबंध खुलते ही 50 पर्यटकों ने पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाया। इससे पैराग्लाइडिंग गतिविधियों से जुड़े लोगों ने राहत की सांस ली।

जबकि बीड़-बिलिंग पैराग्लाइडिंग में साडा के पर्यवेक्षक रण विजय ने बताया कि यहां मैच को लेकर प्रतिबंध नहीं होता है। रविवार को करीब 250 पर्यटकों ने उड़ान भरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें