फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: हनीश बने कृषि विश्वविद्यालय की एबीवीपी इकाई के अध्यक्ष

विज्ञापन
कृषि विवि पालमपुर में हनीश चौधरी  अध्यक्ष व  देवांशी बनी इकाई मंत्री
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी अरमान ने नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें हनीश चौधरी को इकाई अध्यक्ष और देवांशी को इकाई मंत्री बनाया गया। गठन समारोह में कांगड़ा विभाग संगठन मंत्री अक्षय सिंघानिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कृषि विश्वविद्यालय में कृतिका ठाकुर को सोशल मीडिया संयोजिका और अनन्या परमार को मीडिया संयोजिका बनाया गया। कृषि महाविद्यालय में आशीष कुमार बंसल और शेखर श्री को उपाध्यक्ष, आदित्य ठाकुर को छात्र प्रमुख, शैलजा जैन को छात्रा प्रमुख, वरुण भारद्वाज और कनक को सोशल मीडिया सह-संयोजक, हर्ष शर्मा को मीडिया सह-संयोजक तथा विनीत कुमार, तमन्ना ठाकुर, मृदुला शर्मा और स्नेहा को सहसचिव बनाया गया।
विज्ञापन

सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के लिए आयुषी बुटेल को उपाध्यक्ष, लक्ष्य ठाकुर को छात्र प्रमुख, सृष्टि को छात्रा प्रमुख, विनय को सोशल मीडिया सह-संयोजक और पारस कौंडल को सहसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
आधारभूत विज्ञान महाविद्यालय के लिए दिव्यांश मानचोत्रा को उपाध्यक्ष, अमान वाणी को छात्र प्रमुख, रिधिजा को छात्रा प्रमुख, वनीशा और पीयूष जयराल को सोशल मीडिया सह-संयोजक, गौरी राज नंदिनी को मीडिया सह-संयोजक व अक्षरा भारद्वाज, अदिति बारवाल, आदित्य कपूर, कनिका ठाकुर और नंदिनी राणा को सहसचिव बनाया गया।
इसके अलावा पूनम, कनिष्का धर, रेशम ठाकुर और तमन्ना अटवाल को एसएफएस, अंबर, जानवी और कुणाल को एसएफडी, सुकृति अवस्थी और अदिति को आरकेएम शानवी और सक्षम ठाकुर को सहसचिव, जबकि वंश सरीन, तनिश शर्मा, तनिश अग्रवाल, सूरज और लोहिताक्षी ठाकुर को सह-संयोजक बनाया गया।
सार्थक शर्मा को एग्रीविजन पीजी संयोजक, मयूर को एग्रीविजन यूजी कन्वीनर, कविता ठाकुर और वासु सारस्वत को यूजी सह-कन्वीनर, किरण को सोशल मीडिया कन्वीनर व गौरी राय और मयंक को सोशल मीडिया सह-कन्वीनर की जिम्मेदारी सौंपी गई। समारोह में जिला संगठन मंत्री अर्चना, पूर्व इकाई अध्यक्ष शैफाली ठाकुर सहित इकाई के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें