फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: औरों को देनी थी सांस... अब खुद वेंटिलेटर पर

Fri, 10 Jan 2025 01:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) के अलर्ट के बीच प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को ऑक्सीजन प्लांट और सिलिंडर आदि की व्यवस्था जांचने को लेकर निर्देश दिए हैं। इसके विपरीत जिला कांगड़ा में पांच ऑक्सीजन प्लांट अनदेखी का शिकार होकर सफेद हाथी बने हैं। किसी प्लांट में जनरेटर की सुविधा नहीं है तो किसी को बिजली का कनेक्शन नहीं मिल पाया है। इसके अलावा भी कई अन्य व्यवस्थाएं पूरी न होने के कारण ये पांच प्लांट शुरू नहीं हो पाए हैं। स्वास्थ्य विभाग आज भी कई अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलिंडरों के सहारे काम चला रहा है।
विज्ञापन

कोरोना काल में अस्पतालों में ये ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए थे लेकिन, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण इनका लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। मौजूदा समय में जोनल अस्पताल धर्मशाला में दो, टांडा मेडिकल कॉलेज में एक, नूरपुर अस्पताल में एक और एक ऑक्सीजन प्लांट पालमपुर अस्पताल में काम कर रहा है। इसके अलावा इंदौरा और पपरोला अस्पताल के अलावा तीन अन्य अस्पतालों में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट सफेद हाथी बने हुए हैं। अब सरकार ने नए वायरस को लेकर अलर्ट जारी तो कर दिया है, लेकिन अव्यवस्था के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

जिला कांगड़ा में इस समय 10 में से पांच ऑक्सीजन प्लांट काम कर रहे हैं। इसके अलावा पांच प्लांटों में कुछ सुविधाएं पूरी न होने के कारण वे शुरू नहीं हो पाए हैं। जल्द कमियों को दूर करने के बाद प्लांटों को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. राजेश गुलेरी, सीएमओ, कांगड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें