फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: खैर के 32 मोछो के साथ पकड़ा व्यक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुलेर (कांगड़ा)। देहरा वन मंडल के अंतर्गत वन विभाग ने अवैध कटान के विरुद्ध एक बड़ी सफलता हासिल की है। विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मीठी आंबल गांव से सटे रिजर्व फॉरेस्ट में खैर के पेड़ों का अवैध कटान कर रहे एक व्यक्ति को मौके परi ही दबोचा है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जब वन विभाग की टीम क्षेत्र में निगरानी अभियान पर थी, तभी उन्हें रिजर्व वन क्षेत्र से आरी चलने की आवाजें सुनाई दीं। सतर्क वन कर्मियों ने जब जंगल के भीतर घेराबंदी कर तलाशी ली, तो वहां एक व्यक्ति खैर के पेड़ों को काटते हुए पाया गया।
विज्ञापन

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी पकड़े जाने से पहले ही खैर के 4 बेशकीमती पेड़ काट चुका था। वन विभाग ने मौके से खैर के 32 मोछे बरामद कर उन्हें अपने कब्जे में ले लिया है।
यह ऑपरेशन वन अधिकारी वीरेंद्र कुमार की अगवाई में चलाया गया, जिसमें बनखंडी बीट के वन रक्षक अभिषेक कुमार और पाइसा बीट के वन रक्षकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
वन मंडल अधिकारी देहरा सन्नी वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि वन संपदा को नुकसान पहुचाने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


उधर, पुलिस थाना हरिपुर का कार्यभार देख रहे डीएसपी ज्वालामुखी आरपी जसवाल ने बताया कि आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें