फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: गुजरात निवासी को 20 वर्ष बाद मिला परिवार

Wed, 14 May 2025 01:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसूर (कांगड़ा)। उपमंडल नूरपुर की औंद पंचायत में एक भटके हुए जीवन को नई दिशा मिली, जब स्थानीय लोगों की जागरूकता और पुलिस की तत्परता ने एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को 20 वर्षों बाद उसके परिजनों से मिला दिया। यह व्यक्ति बीते सप्ताह औंद पंचायत में भटकता हुआ देखा गया। इसकी सूचना पंचायत प्रतिनिधियों ने तुरंत नूरपुर पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए व्यक्ति को तुरंत राजकीय अस्पताल में उपचार दिलाया और उसकी पहचान जानने का प्रयास किया। पूछताछ में सामने आया कि यह व्यक्ति गुजरात का निवासी है और करीब दो दशक पहले किसी कारणवश अपना घर छोड़कर निकल पड़ा था। इन वर्षों में वह देश के कई हिस्सों में भटकता रहा, लेकिन कहीं भी उसे सहारा नहीं मिला।
डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा ने बताया कि व्यक्ति की पहचान के बाद गुजरात पुलिस से संपर्क किया। पुलिस की कोशिशों के बाद उसके परिजन नूरपुर पहुंचे और वर्षों बाद उन्हें अपना खोया हुआ सदस्य वापस मिला। अपने परिजनों को देख व्यक्ति भावुक हो गया और आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें