एडीएम शिल्पी बेक्टा, एसडीएम धर्मशाला मोहित रतन, तहसीलदार गिरिराज ठाकुर और पटवार कानूनगो संघ वृक
धर्मशाला। जिला कांगड़ा पटवार एवं कानूनगो महासंघ ने शुक्रवार को धर्मशाला में औषधीय पौधे रोपे। इस मौके एडीएम कांगड़ा शिल्पी बेक्टा, एसडीएम धर्मशाला मोहित रतन और तहसीलदार धर्मशाला गिरिराज ठाकुर ने भी भाग लिया। महासंघ के प्रधान विचित्र सिंह ठाकुर ने बताया कि पौधरोपण अभियान के तहत लगभग 100 से अधिक औषधीय पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में कानूनगो मनोज कुमार, विवेक, पटवारी पूनम, कविता, कपिल कुमार, प्रवीण कुमार, भूपेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार, कुलदीप कुमार, वरुण पटियाल, रवि कुमार, दीपेंद्र कुमार, हितेंद्र कुमार, अनूप पुन और विपिन कुमार ने सक्रिय रूप से भाग लिया।