धर्मशाला (वि)। ग्रीन फील्ड स्कूल नगरोटा बगवां के 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों का सीबीएसई का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों ने बधाई दी। परिणामों में अनुष्का ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला स्थान हासिल किया। जीव विज्ञान विषय में उन्होंने 99 अंक प्राप्त किए। कशिश भारद्वाज ने 94 प्रतिशत अंक हासिल किए जिसमें जीव विज्ञान और आईपी विषय में 99-99 अंक प्राप्त किए। अनीश उपाध्याय ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। अभय कौंडल ने आईपी विषय में 100 अंक हासिल कर विशेष उपलब्धि दर्ज की। स्कूल प्रबंधन के अनुसार इस वर्ष 26 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। 13 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया। प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके कठिन परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है।
स्कूल प्रशासन ने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्थान आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।