फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त नायब तहसीलदारों की पुनर्नियुक्ति रोके सरकार : सतीश

Thu, 13 Feb 2025 06:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश संयुक्त पटवार एवं कानूनगो महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष सतीश चौधरी ने कहा कि प्रदेश में नायब तहसीलदार पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया पिछले एक वर्ष से ठप पड़ी है। कांगड़ा, शिमला और मंडी मंडलों में हालात और भी खराब हैं, जहां 45 से अधिक नायब तहसीलदारों के पद खाली पड़े हैं।
विज्ञापन

महासंघ ने आरोप लगाया कि सरकार पात्र कानूनगो को प्रमोशन देने के बजाय सेवानिवृत्त नायब तहसीलदारों की दोबारा नियुक्ति कर रही है। जिससे कर्मियों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। कई कानूनगो सेवानिवृत्ति के करीब पहुंच चुके हैं, लेकिन उन्हें प्रमोशन नहीं मिल पा रहा है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने तत्काल प्रमोशन प्रक्रिया शुरू नहीं की और सेवानिवृत्त अधिकारियों की पुनर्नियुक्ति जारी रखी, तो प्रदेशभर में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि कानूनगो को नायब तहसीलदार के रूप में तुरंत पदोन्नति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें