फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड बेरोजगारों के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाए सरकार : संघ

Sun, 06 Sep 2026 06:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
धर्मशाला में पत्रकार वार्ता करते हुए बीएड बेरोजगार संघ के पदाधिकारी। -अमर उजाला
विज्ञापन
आगामी कमीशन भर्तियों में आयु सीमा में छूट देने की उठाई मांग
विज्ञापन

रोजगार से वंचित अभ्यर्थियों को समान अवसर देने की अपील
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश बीएड बेरोजगार संघ ने सरकार से बीएड बेरोजगारों के लिए विशेष बैचवाइज भर्ती अभियान चलाने और आगामी कमीशन भर्तियों में आयु सीमा में छूट देने की मांग की है। संघ के महासचिव सोनी कुमार ने शनिवार को धर्मशाला में प्रेस वार्ता में कहा कि पीटीए, पैरा टीचर और एसएमसी जैसी पिछली नीतियों के कारण हजारों बेरोजगारों को रोजगार के समान अवसर नहीं मिल सके। इनमें कई अभ्यर्थी अब निर्धारित आयु सीमा पार कर चुके हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार को प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाकर रोजगार का अवसर देना चाहिए। साथ ही आगामी कमीशन भर्तियों में आयु सीमा में विशेष छूट का प्रावधान किया जाए, ताकि लंबे समय से रोजगार की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकें।
विज्ञापन

सोनी कुमार ने स्पष्ट किया कि संघ पहले से रोजगार प्राप्त कर चुके लोगों के खिलाफ नहीं है। संगठन की मांग उन बेरोजगारों के लिए है, जिन्हें पिछली नीतियों के कारण रोजगार का अवसर नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि सरकार को शिक्षा क्षेत्र में स्थायी, कमीशन आधारित और नियमित बैचवाइज भर्तियां शुरू करनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मांगों को लेकर मामला विधायक और मंत्रियों के माध्यम से सरकार तक पहुंचाया जा चुका है। अब संघ जिला स्तर पर शांतिपूर्ण आंदोलन और विरोध प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा कि तत्काल रोजगार संभव न होने की स्थिति में प्रभावित बेरोजगारों को रोजगार भत्ता देने पर भी सरकार विचार करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें