नारी (ऊना)। हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष चंद्र केश धीमान ने सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों को मिलने वाली कम्यूटेशन राशि को बंद करने के प्रस्ताव पर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से अपील की है कि इस राशि को बंद करने पर कोई निर्णय न लिया जाए।
चंद्रकेश धीमान ने एक प्रेस बयान में कहा कि उन्हें समाचार से जानकारी मिली है कि सरकार इस राशि को बंद करने पर विचार कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों के लिए कम्यूटेशन राशि एक महत्वपूर्ण आर्थिक सहायता है, विशेषकर उन कर्मचारियों के लिए जिनकी नौकरी औसतन 35 से 45 वर्ष की आयु में मिलती है, और उनकी सेवा अवधि बहुत कम होती है। संवाद