ज्वालामुखी (कांगड़ा)। आशा कार्यकर्ता संघ ज्वालामुखी की एक बैठक संघ की प्रधान सपना राणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में खंड की आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और उनकी समस्याओं पर चर्चा की गई। संघ ने आशाओं के मानदेय में मामूली वृद्धि पर नाराजगी जाहिर की और आगामी बजट में इसे बढ़ाने की मांग की। सपना राणा ने कहा कि पिछले बजट में उनके मानदेय में मात्र 300 रुपये की वृद्धि की गई थी, जो बेहद कम है।
विज्ञापन
बैठक में वरिष्ठ उपप्रधान निशा देवी ने सरकार से आग्रह किया कि आशाओं के लिए ठोस नीति बनाई जाए, जिससे उनका भविष्य सुरक्षित हो सके। बैठक में प्रेस सचिव अंजू धीमान और अन्य सदस्य मौजूद रहीं।