फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सरकारी स्कूल के शिक्षक पर छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप, आरोपी भूमिगत

Sat, 27 Sep 2025 06:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा

सार

इंदौरा के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर छात्राओं ने छेड़छाड़ और अशोभनीय भाषा के गंभीर आरोप लगाए हैं। स्कूल प्रबंधन की जांच के बाद पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना से क्षेत्र में आक्रोश है और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौरा (कांगडा)। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के एक सरकारी स्कूल में कार्यरत शिक्षक पर कुछ छात्राओं ने छेड़छाड़ और अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने के आरोप लगाए हैं। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। छात्राओं ने अपनी पीड़ा स्कूल प्रबंधन तक पहुंचाई। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

स्कूल की छात्राओं ने आरोप लगाया कि संबंधित शिक्षक कई दिनों से उनके साथ अशोभनीय भाषा का प्रयोग कर रहा था। इसके साथ ही विभिन्न मौकों पर उनके साथ छेड़छाड़ की कोशिशें की गईं। शिकायत मिलने पर स्कूल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्यालय अनुशासन समिति को जांच सौंपी।
अनुशासन समिति ने गोपनीय तरीके से छात्राओं के बयान दर्ज किए और प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर पूरी रिपोर्ट पुलिस थाना इंदौरा को सौंप दी है। इंदौरा थाना प्रभारी आशीष पठानिया ने बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि आरोपी मामले उजागर होने के बाद से भूमिगत हो गया है।
विज्ञापन

पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए सक्रिय दबिशें चला रही है और जल्द ही उसे पकड़कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उधर, घटना को लेकर स्थानीय लोगों और अभिभावकों में गहरा आक्रोश है। लोगों ने मांग की है कि आरोपी शिक्षक को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में कोई भी कर्मचारी छात्राओं की गरिमा के साथ खिलवाड़ करने का साहस न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें