फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में हवन के दौरान रखें सोशल डिस्टेंस का ख्याल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर के अधिकारी एवं तहसीलदार जगदीश शर्मा ने पुजारी वर्ग को निर्देश दिए हैं कि हवन कुंड ज्वालामुखी मंदिर में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जाए। उन्होंने कहा कि देखने में आया है कि हवन कुंड में ज्यादा लोग हवन पूजा करने के लिए बैठ जाते हैं, जिससे हिमाचल प्रदेश सरकार और प्रशासन की ओर से जारी एसओपी की अवहेलना होती है।
विज्ञापन

इसलिए पुजारी वर्ग और अन्य लोग जो हवन पूजा में बैठते हैं, यहां पूजा करते हैं, उनसे आग्रह किया गया है कि वे सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखें और मंदिर प्रशासन से स्वीकृति लेकर कितने यजमान हवन में बैठेंगे। उनकी संख्या सुनिश्चित करें ताकि किसी प्रकार की कोताही न होने पाए। इस संदर्भ में पुजारी महासभा ज्वालामुखी के अध्यक्ष अविनेंद्र शर्मा ने कहा कि इस संदर्भ में पुजारी महासभा मंदिर प्रशासन की ओर से जारी किए गए दिशा निर्देशों का पूरी ईमानदारी के साथ पालन करेंगे और निकट भविष्य में भी मंदिर प्रशासन के साथ खड़े हैं और मंदिर को बेहतर तरीके से संचालित करने और प्रबंधन व्यवस्था को लागू करने, यात्रियों के हित में किए जाने वाले प्रबंधन और पारंपरिक पूजा अर्चना में हमेशा मंदिर प्रशासन के साथ हैं, ताकि यहां दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को हर प्रकार की सुविधा मिल सके। सरकार और प्रशासन की ओर से जारी किए दर्शनों के लिए एसओपी का पालन ईमानदारी से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें