धर्मशाला। कांगड़ा जिले में मंगलवार को कोरोना के 27 नए मामले सामने आए हैं। इनमें टीएमसी के तीन प्रशिक्षु डॉक्टर और खनियारा के जुहाल पोस्ट ऑफिस की 38 वर्षीय महिला कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, 39 लोग स्वस्थ हुए हैं। सीएमओ कांगड़ा जीडी गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को आई रिपोर्ट में मलां की महिला, जवाली की महिला, कांगड़ा की दो बुजुर्ग महिलाएं, धर्मशाला की बुजुर्ग महिला, नगरोटा बगवां का पुरुष, डल लेक का व्यक्ति, घुरकड़ी की महिला, भडियारा का एक पुरुष, महिला और बच्चा, ज्वालामुखी का पुरुष, पालमपुर की महिला और युवती, जवाली का युवक, नूरपुर की महिला, शाहपुर की महिला, डमटाल का पुरुष, इंदौरा की बुजुर्ग, डाडासिबा का पुरुष, पीर सलूही का बुजुर्ग, संतोषगढ़ की युवती, मदनपुर की युवती, सुल्तानपुर का पुरुष और जौंटा की एक महिला कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब तक 191 लोगों की कोरोना से मृत्यु हुई है, वहीं 317 सक्रिय मामले हैं।