देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। जसवां परागपुर के विधायक एवं पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर ने प्रदेश सरकार द्वारा छोटे वाहनों के प्रवेश शुल्क में की गई भारी वृद्धि की कड़ी निंदा की है। उन्होंने सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि शुल्क को 70 रुपये से बढ़ाकर सीधे 170 करना आम जनता की जेब पर डाका डालने जैसा है।
यहां जारी प्रेस बयान में विधायक बिक्रम ठाकुर ने कहा कि इस निर्णय से सीमावर्ती क्षेत्रों के निवासियों और माल ढुलाई पर बुरा असर पड़ेगा, जिससे महंगाई बढ़ेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से बढ़ी हुई दरों को तत्काल वापस लेने की मांग की है। पूर्व मंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने 33 टोल नाकों पर थोपा गया यह आर्थिक बोझ कम नहीं किया, तो भाजपा सड़क से सदन तक उग्र प्रदर्शन करेगी।