फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चोरी के मामले में आरोपी भदरोया से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का तालाब/रैहन (कांगड़ा)। पुलिस थाना रैहन के अंतर्गत 12 दिसंबर को एक घर से गहने चोरी के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पवन कुमार निवासी शिव मंदिर श्मशानघाट जुगियाल, शाहपुर (पठानकोट) को भदरोया से गिरफ्तार किया है। उससे चोरी के गहने भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना रैहन में 12 दिसंबर को ललिता चंबियाल पत्नी जोगिंद्र सिंह निवासी रैहन ने घर से सोने के गहने चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके आधार पर पुलिस ने चोरी मामले की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले में कार्रवाई करते हुए और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों की गहन जांच के बाद पुलिस वांछित आरोपी पवन कुमार तक पहुंची। एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आम जनता से क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें