बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ के व्यस्त बाजार में चोरों ने मनियारी की दुकान के शटर के ताले तोड़कर करीब दो लाख रुपये का सामान चुरा लिया। बुधवार देर रात हुई इस वारदात में चोर हार और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर वीरवार सुबह पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार, साथ लगती दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दो लोग चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने समीप की दुकान से लोहे का बोर्ड उठाकर शटर के नीचे लगाया और दुकान के अंदर घुस गए। इसके बाद वे नकदी और नोटों के हार एक बैग में डालकर काफी देर बाद बाहर निकले।
दुकान मालिक संजय के अनुसार, चोरी की घटना में दो लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। बाजार के व्यस्त क्षेत्र में हुई इस वारदात से स्थानीय लोगों में चिंता है। उन्होंने पुलिस से मामले में शामिल आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की है। डीएसपी संदीप शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। संवाद