फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड गवर्नेंस में दो अंक फिसला जिला कांगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। प्रदेश सरकार ने हिमाचल के सभी जिलों में गुड गवर्नेंस का मापदंड मापने के लिए किसी एजेंसी से रेंकिंग करवाई है। हिमाचल प्रदेश डिस्ट्रिक्ट गुड गवर्नेंस इंडेक्स-2019 में जिला कांगड़ा पिछले साल के मुकाबले दो अंक फिसल गया है। कांगड़ा को डिस्ट्रिक्ट गुड गवर्नेंस इंडेक्स-2019 में सातवां स्थान मिला है। विभिन्न जिलों में शासन-प्रशासन के स्तर के आकलन, विभिन्न योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने और विकास एवं सुशासन के प्रति विभिन्न जिलों में प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने वर्ष 2019 के लिए हिमाचल प्रदेश डिस्ट्रिक्ट गुड गवर्नेंस इंडेक्स यानी एचपी डीजीजीआई-2019 तैयार किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीरवार को शिमला में आयोजित एक कार्यक्रम में एचपी डीजीजीआई-2019 को जारी किया और इसमें सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले जिलों के उपायुक्तों को पुरस्कार प्रदान किए। अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग ने सुशासन और विकास के 18 मुख्य विषयों, 45 मानकों और 7 थीम्स के आधार पर यह इंडैक्स तैयार किया है। इसमें सुशासन और विकास के सभी महत्वपूर्ण मानकों के आधार पर प्रत्येक जिला का आकलन किया गया है।
विज्ञापन

किसमें कितना रहा रैंक
पारदर्शिता और जवाबदेही में कांगड़ा चौथे, अपराध कानून और व्यवस्था में चौथे, वातावरण में 12वां, महिलाओं और बच्चों के सूचकांक में चौथा, सामाजिक सुरक्षा में चौथा, अत्याचारों के मामले में तीसरे, सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण में नौवां, महिला सूचकांक में तीसरा, मानव विकास के लिए समर्थन में दसवां, रोजगार में तीसरा, आवश्यक बुनियादी ढांचा के सूचकांक में पहला, आवास सूचकांक में छठा, शक्ति सूचकांक में जिले ने सातवां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें