फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: स्वर्णकारों ने 0.001 ग्राम मशीन की अनिवार्यता खत्म करने की उठाई मांग

विज्ञापन
कांगड़ा मेंअजय वर्मा के माध्यम से सीएम को ज्ञापन सौंपते जिला स्वर्णकार संघ के पदाधिकारी। स् - फोटो : 1
विज्ञापन
कांगड़ा। 0.001 ग्राम तक की शुद्धता वाली वजन मशीन को अनिवार्य किए जाने के निर्णय के विरोध में कांगड़ा जिले के स्वर्णकारों ने बुधवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा के माध्यम से ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

स्वर्णकार संघ ने सरकार से इस निर्णय को वापस लेने या व्यावहारिक विकल्प तलाशने की मांग की है। संघ के जिला अध्यक्ष अजय वर्मा और महासचिव तिलक राज सोनी ने कहा कि संघ वजन में सटीकता, पारदर्शिता और उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा के सरकार के उद्देश्य का पूरा समर्थन करता है।
हालांकि 0.001 ग्राम तक की शुद्धता वाली मशीन की कीमत करीब 70 हजार से एक लाख रुपये तक है। कई दुकानों में एक से अधिक मशीनों की जरूरत होने से छोटे और मध्यम कारोबारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिमाचल छोटा राज्य है और यहां आभूषण कारोबार भी सीमित स्तर पर संचालित होता है। ऐसे में महंगी मशीन अनिवार्य करने से कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ेंगी। सोने के लगातार बढ़ते दामों के बीच अतिरिक्त खर्च का बोझ अप्रत्यक्ष रूप से ग्राहकों पर भी पड़ सकता है।
विज्ञापन

संघ ने मुख्यमंत्री से स्वर्णकारों की परिस्थितियों को देखते हुए निर्णय पर पुनर्विचार कर राहत देने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें