हमीरपुर। अक्षय तृतीया को लेकर लोगों में खरीदारी का उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, स्वर्णकारों को भी इस पर्व पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। सोना और चांदी के भावों में स्थिरता से बाजार में सकारात्मक माहौल बना हुआ है।
जिले में वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को अक्षय तृतीया के रूप में मनाया जाता है, जिसे सोना-चांदी की खरीदारी के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस अवसर पर लोग विशेष रूप से आभूषणों की खरीदारी करते हैं।
स्वर्णकारों के अनुसार, सोने के भाव स्थिर रहने से इस बार ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए मेकिंग चार्ज पर कुछ प्रतिशत तक छूट देने की योजना है। आमतौर पर आभूषणों पर 10 से 15 प्रतिशत तक मेकिंग चार्ज लगता है, जिसमें छूट मिलने से बिक्री में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है।
बता दें कि इस वर्ष अक्षय तृतीया 20 अप्रैल को मनाई जाएगी। स्वर्णकारों को उम्मीद है कि इस शुभ अवसर पर बाजार में खरीदारी में अच्छा उछाल देखने को मिलेगा।
अक्षय तृतीय पर खरीदारी करना शुभ रहता है। इस बार दामों में अधिक उतार-चढ़ाव नहीं है। ग्राहकों को मेकिंग चार्ज पर विशेष छूट दी जाएगी। यह छूट केवल अक्षय तृतीया पर ही रहेगी। -
मधुसूदन, स्वर्णकार, हमीरपुर
अक्षय तृतीया पर अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है। पहले सोने और चांदी के भाव लगातार बढ़ और घट रहे थे, जिससे व्यापार में मंदी आ गई थी। अब ठहराव होने से सोने और चांदी के दाम स्थिर हैं।
-साेनू, स्वर्णकार, ताल
पहले सोने के भाव में गिरावट और तेजी रहने से ग्राहक खरीदारी करने में असहजता महसूस कर रहे थे। अब भाव स्थिर हो गए हैं। ऐसे में अक्षय तृतीया पर खरीदारी करते समय लोगों को ज्यादा सोचना नहीं पड़ेगा।
-सुरेंद्र सोनी, स्वर्णकार, चकमोह
अक्षय तृतीया पर सोना और चांदी खरीदना काफी लाभदायक माना जाता है। इस बार दामों में काफी उतार-चढ़ाव रहा। हमें उम्मीद थी कि अब दोबारा दाम कम होंगे। अभी दाम स्थिर हैं, तो खरीदारी की जा सकती है।
-इंदू शर्मा, ग्राहक, हमीरपुर
हमीरपुर में सोने व चांदी के गहनों की खरीद करते हुए खरीदार। संवाद
हमीरपुर में सोने व चांदी के गहनों की खरीद करते हुए खरीदार। संवाद
हमीरपुर में सोने व चांदी के गहनों की खरीद करते हुए खरीदार। संवाद
हमीरपुर में सोने व चांदी के गहनों की खरीद करते हुए खरीदार। संवाद