गगल थाना में वाहन चालकों और पंचायत प्रतिनिधियों काे जागरूक करते हुए पुलिस कर्मी। संवाद
गगल (कांगड़ा)। पुलिस थाना गगल के अंतर्गत रविवार को थाना प्रभारी उधम सिंह राजपूत के नेतृत्व में गगल थाने में वाहन चालकों और पंचायत प्रतिनिधि लोगों को नशे को लेकर जागरूक किया। थाना प्रभारी ने कहा कि स्कूलों के नजदीक या गांवों में मादक पदार्थों का सेवन अथवा तस्करी हो रही हो तो कोई भी व्यक्ति इसकी सूचना पुलिस को दे सकता है।
स्कूलों के नजदीक बीड़ी, तंबाकू या अन्य तंबाकू उत्पाद या मादक पदार्थों की बिक्री भी प्रतिबंधित है। किसी वाहन चालक द्वारा नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो उसकी फोटो खींचकर पुलिस को दें। यातायात प्रभारी वजिंद्र सिंह ने कहा कि लोग अपने बच्चों को बिना लाइसेंस और बिना हेलमेट गाड़ी न दें। पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। इस मौके पर पंचायत इच्छी की प्रधान कुसुम लता, अतुल तुली, संजीव कुमार, सतेंद्र कुमार और सुखविंद्र आदि उपस्थित रहे। संवाद