फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवेदन में जल्द अपडेट करवाएं बसों की सीटिंग क्षमता : आरटीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग ने राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के अंतर्गत बसों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपनी त्रुटियां सुधारने का अंतिम अवसर दिया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) विकास जंवाल ने बताया कि जिन आवेदकों ने ऑनलाइन फॉर्म में बसों की सीटिंग क्षमता स्पष्ट नहीं की है, उन्हें तीन दिन के भीतर लिखित रूप में जानकारी कार्यालय में जमा करवानी होगी।
विज्ञापन

योजना के तहत 18 से 42 सीटर बसों के लिए 19 फरवरी 2026 तक आवेदन मांगे गए थे। कई प्रार्थियों ने एचपीडीटी सॉफ्टवेयर पर ऑनलाइन अप्लाई तो कर दिया है, लेकिन बसों की सीटिंग क्षमता का कॉलम खाली छोड़ दिया है। आरटीओ ने कहा है कि यदि तीन दिन के भीतर निर्धारित सीटिंग क्षमता का विवरण कार्यालय में जमा नहीं कराया गया तो उनके आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा और उसे अधूरा माना जाएगा।
बता दें कि यह योजना हिमाचल के स्थायी निवासियों को चिह्नित मार्गों पर स्टेज कैरिज सेवाएं प्रदान कर स्वरोजगार से जोड़ने के लिए शुरू की गई है। विभाग का प्रयास है कि सभी पात्र आवेदनों की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके, ताकि चयनित अभ्यर्थियों को योजना का लाभ मिल सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें