फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोनल अस्पताल धर्मशाला में पांच ओपीडी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट आने के बाद अब कोविड अस्पतालों में भी मरीज कम होने लगे हैं। इस कारण अब कोविड अस्पतालों में अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं मिलना शुरू हो गई हैं। सोमवार को जोनल अस्पताल धर्मशाला में दो माह से भी अधिक समय बाद पांच ओपीडी शुरू की गई हैं। सोमवार से अस्पताल में मेडिसिन, महिला जनरल, गायनी, नेत्र, बाल रोग की ओपीडी शुरू हो गई है। अब क्षेत्र के लोगों को अपनी जांच और उपचार करवाने के लिए अन्य और निजी अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। ओपीडी शुरू होने के पहले ही दिन काफी संख्या में लोग अपने स्वास्थ्य की जांच करवाने धर्मशाला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

सोमवार को आपीडी शुरू होते ही धर्मशाला अस्पताल में 300 से अधिक लोगों ने अपनी जांच करवाई। इसमें मेडिसिन ओपीडी करीब 80-90 तक रही। महिला जनरल और गायनी की ओपीडी 75-80 रही। इसके अलावा नेत्र रोग की करीब 40, बाल रोग की ओपीडी 20 तक रही है। वहीं करीब 10 लोगों ने वाहन लाइसेंस के लिए मेडिकल भी बनवाए। ज्ञात रहे कि धर्मशाला अस्पताल की आईपीडी को मार्च माह से कोविड मरीजों के लिए रखा गया था, इस कारण डॉक्टरों की ड्यूटी कोविड वार्ड में होने के चलते कई ओपीडी बंद पड़ी थी, जिस कारण लोगों को अन्य अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा था, लेकिन अब स्थितियां सामान्य होने के चलते धीरे-धीरे ओपीडी शुरू की जा रही हैं। जोनल अस्पताल धर्मशाला के एमएस राजेश गुलेरी ने बताया कि कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आने के कारण अस्पताल में अन्य सुविधाओं को धीरे-धीरे शुरू किया जा रहा है। सोमवार को भी अस्पताल की पांच ओपीडी को शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें