फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बीड़ में गैस सिलिंडर की किल्लत, लोग चूल्हे पर खाना पकाने के लिए मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
कई लोगों को एक महीने से नहीं हुई आपूर्ति, गैस एजेंसी का तर्क, रास्ते में ही खत्म हो जाती है सप्लाई, आज सीधे भेजी जाएगी गाड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बीड़ (कांगड़ा)। नगर पंचायत बीड़ में एलपीजी गैस सिलिंडरों की भारी कमी ने क्षेत्रवासियों की चिंता बढ़ा दी है। कई लोगों ने एक महीने पहले सिलिंडर बुक करवाए थे लेकिन उन्हें अब तक आपूर्ति नहीं हो पाई। लोगों का कहना है कि कई लोगों के घरों में लकड़ी से चूल्हे पर खाना बनाया जा रहा है।
सीएचसी बीड़ के एसएमओ डॉ. राज कुमार ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले गैस बुक करवाई थी लेकिन उन्हें तीन दिन बाद मोबाइल पर मैसेज आया कि गैस सिलिंडर की डिलीवर हो चुकी है, जबकि सिलिंडर उन्हें मिला ही नहीं। इसके अलावा सीएचसी के डेंटल विभाग को भी गैस की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

गृहिणी संगीता ने बताया कि बैजनाथ गैस एजेंसी के कर्मचारी फोन पर कहते हैं कि गाड़ी आ रही है लेकिन गैस सिलिंडर डिलीवर नहीं हो पा रहे हैं। क्षेत्र के अन्य लोग जैसे चौगान से हेमराज, अशोक ठाकुर, क्योर से दिनेश, कृष्ण कुमार, और देवराज लाहड़ ने भी यही समस्याएं उठाईं हैं।
उधर, बैजनाथ गैस एजेंसी के कर्मचारी शक्ति चंद ने बताया कि बीड़ पहुंचने से पहले ही सिलिंडर की आपूर्ति खत्म हो जा रही है। अब वीरवार को एक गाड़ी सीधे बीड़ के लिए भेजी जाएगी।
विज्ञापन

होटलियर भी परेशान
बीड़ होटल एसोसिएशन के महामंत्री बलवंत ठाकुर ने बताया कि रेस्टोरेंट और होटल मालिकों को सिलिंडर की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। होटलियर लकड़ी या बिजली के उपकरणों से खाना पकाने पर निर्भर हैं। क्षेत्र की जनता ने सरकार से सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारु रूप से सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि उन्हें गैस सिलिंडर के लिए परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें