फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जागरण में गैस सिलिंडर लीक, पूरियां तल रहा युवक झुलसा

Sat, 13 Jun 2026 02:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सुलह (कांगड़ा)। भवारना थाना क्षेत्र के तहत सोरनू (खडुल) गांव में माता के जागरण के दौरान गैस सिलेंडर लीक होने से एक युवक झुलस गया। घायल की पहचान रविंद्र के रूप में हुई है, जिसने उपचार के लिए चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल सेक्टर-32 में अपना चेकअप करवाया।
विज्ञापन

एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि चंडीगढ़ पुलिस से भवारना थाना को दूरभाष पर युवक के अस्पताल पहुंचने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए पीड़ित रविंद्र से फोन पर संपर्क साधा। रविंद्र ने बताया कि उसके घर पर माता का जागरण था और जब वह रसोई में पूरियां तल रहा था, तभी अचानक सिलेंडर में रिसाव होने से उसकी टांग का कुछ हिस्सा झुलस गया।
उसने स्पष्ट किया कि वह केवल सामान्य जांच के लिए अस्पताल आया था। इस हादसे में किसी अन्य व्यक्ति की कोई लापरवाही या गलती नहीं है। पीड़ित द्वारा किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से इनकार करने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें