फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चामुंडा धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Fri, 12 Jun 2026 11:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
चामुंडा (कांगड़ा)। मैदानी क्षेत्रों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु पहाड़ी क्षेत्रों का रुख कर रहे हैं। प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

वीरवार को सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया जो देर शाम तक जारी रहा। मंदिर प्रशासन के अनुसार करीब छह हजार श्रद्धालुओं ने मां चामुंडा और भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर प्रशासन की ओर से आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।वहीं, प्रसिद्ध आदि हिमानी चामुंडा मंदिर में भी श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। यहां प्रतिदिन लगभग 200 से 300 श्रद्धालु कठिन पैदल यात्रा कर मां के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। मंदिर अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए मंदिर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें