फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नृत्य प्रतियोगिता में गांधी सदन रहा प्रथम

Tue, 19 May 2026 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
भडोली स्कूल में अंतर-सदनीय नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थी सामूहिक चित्र में। -स
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। डीएवी पाठशाला भड़ोली में अंतर-सदनीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में गांधी, नेहरू, सुभाष और पटेल सदनों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान गांधी सदन प्रथम और सुभाष सदन द्वितीय स्थान पर रहा। कार्यक्रम में पंजाबी नृत्य की प्रस्तुतियों ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने कहा प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। ऐसा मंच विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को नई उड़ान देता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों और विजेता सदनों को शुभकामनाएं दीं और पुरस्कार वितरित किए। संवाद
विज्ञापन

भडोली स्कूल में अंतर-सदनीय नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थी सामूहिक चित्र में। -स

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें