फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बैजनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं को बांटे जाएंगे फल और खीर

Mon, 10 Aug 2026 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
सावन माह के अंतिम सोमवार का लिए सजा बैजनाथ का शिव मंदिर। संवाद
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। सावन माह के अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए आवश्यकता अनुसार पुलिस बल तैनात रहेगा। मंदिर के बाहर सुबह श्रद्धालुओं के लिए खीर और फल वितरित किए जाएंगे। दोपहर को भंडारे का आयोजन होगा। मंदिर के कपाट सुबह तीन बजे खुलेंगे।
विज्ञापन

मंदिर के नीचे बिनवा खड्ड के किनारे पर स्थित खीर गंगा घाट में स्नान के लिए आने वाले लोगों के लिए सुरक्षा बल तैनात रहेगा। नगर परिषद की पार्किंग में भंडारे का आयोजन होगा। मंदिर न्यास के सदस्य और सरकारी विभागों के कर्मचारी प्रबंधों के लिए तैनात रहेंगे।
मंदिर अधिकारी एवं तहसीलदार रमन ठाकुर समय-समय पर मंदिर में प्रबंधों का जायजा ले रहे हैं। मंदिर न्यास के सहायक आयुक्त एवं एसडीएम संकल्प गौतम ने बताया कि प्रशासन अंतिम सोमवार को सफल बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन

-
पहली बार होगा शिव नुआला
शाम को मंदिर के समीप प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में पहली बार शिव नुआला का आयोजन होगा। मंदिर न्यास और सुनपुर पंचायत के उपप्रधान मदन कपूर के सहयोग से आयोजित किए जा रहे नुआला में शिव भक्त रात आठ बजे से सुबह पांच बजे तक शिव विवाह और शिव महिमा का गुणगान करेंगे। ऐसा आयोजन पहली मर्तबा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें