पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में अब लोगों को एचआरटीसी की बसों में आरामदायक और प्रदूषण मुक्त सफर की सुविधा मिलेगी। परिवहन निगम पालमपुर को 10 नई इलेक्ट्रिक बसें (ई-बसें) मिल गई हैं। सोमवार को उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा और स्थानीय विधायक आशीष बुटेल की मौजूदगी में इन 32 सीटों वाली बसों का शुभारंभ करेंगे। शुभारंभ के बाद मंगलवार से ये बसें पालमपुर के विभिन्न रूटों पर निर्धारित समयसारणी के अनुसार चलेंगी।
-
परिवहन निगम पालमपुर को नई दस इलेक्ट्रिक बसें मिली हैं। सोमवार को इनका शुभारंभ उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे। ये बसें अलग-अलग रूटों पर भेजी जाएंगी। -निशांत शर्मा, आरएम, परिवहन निगम, पालमपुर
10 इलेक्ट्रिक बसें आने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। लोगों को अब आने-जाने में कोई परेशानी नहीं आएगी। मेरा प्रयास विधानसभा के लोगों को अच्छी सुविधा देना है। -आशीष बुटेल, विधायक, पालमपुर
-
इन रूटों पर दौड़ेंगी ई-बसें
-पहली बस: मथरेर-नगरी-कंडी-नगरी-गोपालपुर-द्राटी-लाहला-लटवाला-पालमपुर, पालमपुर-कंडी-सकेड़ी, सकेड़ी-कंडी-पालमपुर, पालमपुर-जखनी, जखनी-पालमपुर, पालमपुर-लटवाला-लाहला-द्राटी-गोपालपुर-नगरी-सकेड़ी, सकेड़ी-लटवाला-पालमपुर और पालमपुर-सकेड़ी-नगरी-मथरेर रूट।
-दूसरी बस: चामुंडा-पालमपुर वाया जिया बड़सर, पालमपुर-परौर-नगरी, नगरी-परौर, परौर-नगरी, नगरी-परौर, परौर-नगरी, नगरी-परौर, परोर-नगरी, नगरी-पालमपुर और पालमपुर-चामुंडा।
-तीसरी बस: पालमपुर-सिद्धपुर, सिद्धपुर-पालमपुर, पालमपुर-सपेड़, सपेड़-पालमपुर वाया ननाहर, पालमपुर-जयसिंहपुर वाया धुपकियारा-नाहलना-झुंगा देवी और जयसिंहपुर-कोसरी-पालमपुर।
-चौथी बस: पालमपुर-बंदला, बंदला-पालमपुर, पालमपुर-बदहेर, बदहेर-पालमपुर, पालमपुर-परमारनगर-धीरा-बरसौला-धीरा, धीरा-पालमपुर, पालमपुर-ग्वालटिक्कर-खरस मोड़ और खरस मोड़-ग्वालटिक्कर-पालमपुर।
-पांचवीं बस: सपेड़-पालमपुर वाया ननाहर, पालमपुर-गलू वाया चंदपुर, गलू-पालमपुर वाया बंदला, पालमपुर-कंडी-सकेड़ी-परौर, परौर-कंडी-सकेड़ी-पालमपुर, पालमपुर-गलूलंघा, गलूलंघा-पालमपुर और पालमपुर-सपेड़ वाया ननाहर।
-छठी बस: पालमपुर-धाटी वाया चांदड़-शिवनगर, पालमपुर-घाड़-रामनगर, रामनगर-घाड़-पालमपुर, पालमपुर-सिद्धपुर-पालमपुर, पालमपुर-सिद्धपुर-पालमपुर और पालमपुर-शिवनगर-धाटी-चडूला-थुरल-चडूला-सनूह-धाटी रूट।
-सातवीं बस: पालमपुर-जयसिंहपुर वाया कोसरी, जयसिंहपुर-पालमपुर वाया कोसरी, पालमपुर-सपेड़ और सपेड़-पालमपुर।
-आठवीं बस: काथला-जयसिंहपुर-पालमपुर वाया हरोट, पालमपुर-भौरा, भौरा-पहाड़ा-पालमपुर वाया राजपुर-टांडा, पालमपुर-गलू, गलू-पालमपुर और पालमपुर-जयसिंहपुर-काथला वाया हरोट।
-नौवीं बस: झुंगा देवी-धुपकियारा-पालमपुर और पालमपुर-धुपकियारा-झुंगा देवी वाया जयसिंहपुर-तिनबड़।
-दसवीं बस: सुजानपुर-पालमपुर वाया डूहक, पालमपुर-ग्वालटिक्कर (उतराला कॉलोनी तक), ग्वालटिक्कर-पालमपुर और पालमपुर-सुजानपुर वाया डूहक।