प्रधानाचार्य व स्टाफ के साथ जिला स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत कर लौटे नगरो
बरियाल (कांगड़ा)। पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नगरोटा सूरियां ने अंडर-19 जिला स्तरीय भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) प्रतियोगिता में ओवराल चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया है। स्कूल के चार खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतने के साथ राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में स्थान बनाकर क्षेत्र सहित स्कूल का नाम रोशन किया है। जिला स्तरीय यह प्रतियोगिता धर्मशाला में 10 से 13 अक्तूबर तक आयोजित हुई। सभी खिलाड़ियों को स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य हरभजन सिंह सोहल ने सम्मानित किया।
उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के छात्रा वर्ग में खुशी, तन्वी और अर्शील ने स्वर्ण पदक जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी चयनित हुई हैं। इसी वर्ग में आंचल ने रजत पदक तथा अक्षरा और मुस्कान ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम ऊंचा किया। छात्र वर्ग में अनुराग ने स्वर्ण पदक हासिल कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया, जबकि कार्तिक ने रजत पदक और केशव ने कांस्य पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य के साथ एसएमसी प्रधान सतीश मेहरा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों सहित एस्कॉर्ट डीपीई अनिल कुमार नीलू, रविंद्र कुमार तथा शकुंतला देवी का स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया।