देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। चंडीगढ़ से धर्मशाला आ रही हिमाचल परिवहन निगम की वोल्वो बस को रोककर चालक और परिचालक से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार उत्तर प्रदेश के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना वीरवार रात की है।
पुलिस चौकी रानीताल को 112 हेल्पलाइन के माध्यम से सूचना मिली थी। पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रण में की और यातायात बहाल किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने ऋषभ, राजीव कुमार और उदित कुमार (मुजफ्फरनगर) और विकास (मेरठ) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी उत्तराखंड राज्य के नंबर की कार में सवार थे। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने मामले में आरोपियों पर एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि की है। संवाद