देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। पुलिस जिला देहरा में सितंबर और अक्तूबर के दौरान गुमशुदगी के चार मामले सामने आए हैं। देहरा के एसपी संदीप धवल ने बताया कि नौशेहरा निवासी 80 वर्षीय रंजना कुमारी घर से लापता हो गईं। बुगडियान निवासी 70 वर्षीय रमेश चंद शर्मा के चामुंडा के पास ब्यास नदी में डूबने की सूचना मिली। उनका शव नदी से बरामद कर लिया गया है।
इसके अलावा ढलियारा बाजार से घियोरी निवासी 40 वर्षीय शशि कुमार और संसारपुर टैरस निवासी 45 वर्षीय सुरेंद्र कुमार के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने सुरेंद्र कुमार को सुरक्षित तलाश लिया है, जबकि रंजना कुमारी और शशि कुमार की तलाश जारी है।
एसपी देहरा संदीप धवल ने लोगों से अपील की कि बुजुर्गों और मानसिक या शारीरिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को अकेले बाहर न भेजें। उनकी सुरक्षा के लिए मोबाइल फोन या जीपीएस डिवाइस उपलब्ध करवाएं, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें जल्द तलाश किया जा सके।