पालमपुर पुलिस ने खलेट इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए 11.64 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इसमें चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें एक ही परिवार के पति-पत्नी और बेटी शामिल हैं। एएसपी कांगड़ा हितेष लखनपाल ने बताया कि पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की और आरोपी आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों की पहचान सागर शर्मा निवासी बल्लाह, पंदेहड़, उनकी पत्नी ज्योति और बेटी मुस्कान के रूप में हुई है।
जबकि चौथे आरोपी की पहचान संजीव कुमार निवासी अरला के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से चिट्टा को कब्जे में लिया और आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अब इन्हें सोेमवार को अदालत में पेश करेगी और रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी। पुलिस को इनसे पूछताछ पर अहम खुलासे होने की आशंका है। एएसपी ने कहा कि क्षेत्र में नशे के कारोबार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता से अपील की है कि वे ऐसे किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दें, ताकि इस पर पूरी तरह से काबू पाया जा सके।