शाहपुर (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के धारकंडी के डिब्बा गांव निवासी डॉ. अंजू राणा ने नीट पीजी की परीक्षा 98.88 प्रतिशत अंकों के साथ पास की है। छिद्दर सिंह और श्रेष्ठा देवी की बेटी को अब महाराष्ट्र के वर्धा में स्थित महात्मा गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में एमडी जनरल मेडिसिन में दाखिला मिला है। अंजू ने 12वीं तक सरकारी स्कूल में पढ़ाई करने के बाद एमबीबीएस की है। डॉ. अंजू के माता-पिता ने बताया कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है। अंजू ने कहा कि उनकी सफलता के पीछे शिक्षकों का अहम रोल है। संवाद