फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जिले में छह डे बोर्डिंग स्कूलों आधारशिला रखी, दो का काम शुरू

Sat, 12 Apr 2025 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने डे बोर्डिंग स्कूलों के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया में दिखाई तेजी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। कांगड़ा जिला के ग्रामीण इलाकों में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए वर्तमान सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के विजन के तहत कांगड़ा जिले में पहले चरण में आठ डे बोर्डिंग स्कूलों को मंजूरी दी गई है। इनमें से छह स्कूलों की आधारशिला रखी जा चुकी है, जबकि दो स्कूलों में निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

कांगड़ा जिला प्रशासन ने डे बोर्डिंग स्कूलों के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया में तेजी दिखाई है, जिससे इस परियोजना के शीघ्र कार्यान्वयन में मदद मिल रही है। इसके अलावा शाहपुर के रैत और जसवां परागपुर में भी नए डे बोर्डिंग स्कूल खोलने की योजना बनाई गई है। शिक्षा विभाग के अनुसार जवाली के ठंगड़, जयसिंहपुर के सोलबनेड़, पालमपुर के कमलेहड़, नगरोटा बगवां के रणहूं, फतेहपुर के मंझार और ज्वालामुखी के लाहड़ू में डे बोर्डिंग स्कूलों की आधारशिला रखी जा चुकी है। पालमपुर और ज्वालामुखी में निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित करने की घोषणा की थी, जिसके तहत पहले चरण में प्रदेश के 15 विधानसभा क्षेत्रों में इन स्कूलों की मंजूरी दी गई है। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा जिला प्रशासन इस परियोजना में सक्रिय रूप से जुड़ा हुआ है और भूमि हस्तांतरण के मामले में सबसे आगे रहा है। उनका मानना है कि डे बोर्डिंग स्कूल ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें