फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: डीएलएड की नियमित वार्षिक परीक्षाओं के लिए एक जुलाई से भरे जाएंगे फॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने इसी साल अक्तूबर में होने वाली डीएलएड नियमित वार्षिक परीक्षाओं के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत डीएलएड पार्ट-1 (बैच 2025-27) और डीएलएड पार्ट-2 (बैच 2024-26) के पात्र अभ्यर्थी अपने संबंधित शिक्षण संस्थानों के माध्यम से ऑनलाइन प्रवेश पत्र निर्धारित परीक्षा शुल्क सहित भेज सकेंगे।
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि डीएलएड पार्ट-1 एवं पार्ट-2 (फुल सब्जेक्ट, रेगुलर) के लिए परीक्षा शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन एवं प्रवेश पत्र भेजने की प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक चलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि आवेदन की समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए।
उन्होंने कहा कि निर्धारित अंतिम तिथि यानी 31 जुलाई 2026 के बाद बोर्ड की ओर से कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी पात्र अभ्यर्थियों को तय समय के भीतर ही अपने संस्थानों के माध्यम से प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें