फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पुलिया और रास्ते के लिए तीन सितंबर से भूख हड़ताल पर बैठेंगी पूर्व प्रधान

Thu, 27 Aug 2026 08:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जालग (कांगड़ा)। कोसरी पंचायत के तीन गांवों के लिए सुरक्षित रास्ते, पुलिया निर्माण और टंबर में पंचायत घर बनाने की मांग को लेकर टंबर की पूर्व प्रधान नेहा वर्मा ने जयसिंहपुर के एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए चेताया कि यदि सात दिनों के भीतर मांगों पर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो वह 3 सितंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगी।
विज्ञापन

ज्ञापन में नेहा वर्मा ने बताया कि कोसरी पंचायत के तीन गांवों में बरसात के दिनों में खड्ड का जलस्तर बढ़ने से मुख्य सड़क का संपर्क पूरी तरह कट जाता है। ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और मरीजों को जान जोखिम में डालकर उफनती खड्ड पार करनी पड़ती है। वर्षों से चली आ रही इस समस्या के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा होने का अंदेशा बना रहता है।
उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए नोटिस मिलने के एक सप्ताह के भीतर दोनों समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने दो टूक कहा कि समय रहते कार्रवाई न होने की स्थिति में अनशन शुरू किया जाएगा और किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति के लिए प्रशासन पूरी तरह जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें