धर्मशाला। भारत के पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पूर्व सैनिक खुलकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। पूर्व सैनिकों का कहना है कि भारतीय सेनाओं ने आतंकी देश पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया है। आज पूरा विश्व इस ऑपरेशन से भारत की ताकत देख रहा है। आगे भी इस तरह के ऑपरेशन कर पाकिस्तान में आतंक की फैक्ट्रियों को उखाड़ फेंकना होगा। अब भारत को पीछे नहीं हटना चाहिए। जंग अंतिम मोड़ तक जानी चाहिए ताकि पाकिस्तान में आतंकी संगठन अपने ठिकाने न बना सके।
ऑपरेशन सिंदूर बहुत अच्छा कदम
भारत का ऑपरेशन सिंदूर बहुत अच्छा कदम है। इस कदम आज देशवासियों को भी खुशी हुई कि भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया। अब समय आ गया है कि भारत को पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाना चाहिए।
-कैप्टन पुरुषोत्तम राणा, पालमपुर
पाकिस्तान का सजा देना था जरूरी
पाकिस्तान जैसे नीच और दुष्ट को सजा दिया जाना जरूरी था। पर्यटकों को मारना और फिर कहना कि मोदी को बता दो। सबसे कायराना और नीच कार्य है।
-सेवानिवृत कर्नल रणजीत, बैजनाथ
कैप्टन परषोतम राणा