फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जवाली की सुजाता ने जेआरएफ-नेट परीक्षा की पास

विज्ञापन
जवाली के ढन गांव की सुजाता
विज्ञापन
जीव विज्ञान में 99.78 परसेंटाइल किए हासिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जवाली (कांगड़ा)। उपमंडल जवाली के ढन गांव की सुजाता ने जीव विज्ञान विषय में जेआरएफ-नेट परीक्षा पास की है। सुजाता ने जीव विज्ञान विषय में 99.78 परसेंटाइल हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर 70वां रैंक हासिल किया है। एनटीए की ओर से आयोजित जेआरएफ-नेट की परीक्षा में जीव विज्ञान विषय में राष्ट्रीय स्तर आयोजित परीक्षा में 72009 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सुजाता ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों काे दिया है। उन्होंने 12वीं विज्ञान संकाय में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जवाली से उत्तीर्ण की। इसके बाद इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड रिसर्च मोहाली से बीएसएमएस की उपाधि प्रथम श्रेणी में हासिल की। सुजाता का लक्ष्य वैज्ञानिक बनकर देश की सेवा करना है। सुजाता के पिता पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जवाली में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता हैं और माता ज्योति मनकोटिया गृहिणी हैं। सुजाता की उपलब्धि पर जवाली स्कूल के खंड परियोजना अधिकारी एवं प्रधानाचार्य प्रभात चंद्र पावा सहित स्कूल स्टाफ ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें