फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पूर्व मंत्री मनकोटिया चीफ ऑफ द आर्मी स्टाफ वेटरन अचीवर अवॉर्ड से सम्मानित

Thu, 14 Nov 2024 06:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया को सम्मानित करते सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी। -स्रो
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। पूर्व मंत्री और सेना के अनुभवी अधिकारी रहे मेजर विजय सिंह मनकोटिया को भारतीय सेना ने चीफ ऑफ द आर्मी स्टाफ वेटरन अचीवर अवॉर्ड से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद भी देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और समाज सेवा में उनके अनुकरणीय योगदान के लिए दिया गया।
विज्ञापन

सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मेजर मनकोटिया को यह अवॉर्ड प्रदान किया। मेजर मनकोटिया, जो राजनीति में आने से पहले भारतीय सेना में थे, 1982 में शाहपुर से आजाद उम्मीदवार के रूप में विधायक बने और पांच बार विधायक, दो बार मंत्री तथा एक बार पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। इस उपलब्धि से उनके समर्थकों में उत्साह है। पंचायत समिति रैत के पूर्व चेयरमैन परसराम अत्री सहित शाहपुर भाजपा मंडल के सचिव अभिमन्यु वर्मा ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें