मटाैर में विधायक पवन काजल काे सम्मानित करते भाजपा मंडलाें के पदाधिकारी और कार्यकर्ता। -स्रोत :
कांगड़ा। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर रविवार को नगरोटा, शाहपुर और धर्मशाला भाजपा मंडलों के पदाधिकारी मटौर पहुंचे और विधायक पवन काजल को सम्मानित किया।
इस अवसर पर नगरोटा के पूर्व विधायक अरुण मेहरा कूका ने कहा कि काजल के उपाध्यक्ष बनने से कांगड़ा जिले में भाजपा को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। पूर्व विधायक कूका ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर आगामी पंचायत चुनावों की तैयारी में जुट जाएं।
पवन काजल ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे निभाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा को मिशन-2027 में जीत दिलाकर सत्तासीन करना उनका लक्ष्य है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अजीत राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा अभिनय भाटिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद