फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धर्मशाला में याद किए पूर्व सीएम स्वर्गीय वीरभद्र सिंह

Tue, 09 Jul 2024 04:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। ब्लॉक कांग्रेस धर्मशाला ने पूर्व सीएम दिवंगत वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया। सबसे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पूर्व सीएम दिवंगत वीरभद्र सिंह की फोटो पर माल्यार्पण किया। इस दौरान पूर्व सीएम स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की ओर से हिमाचल प्रदेश में दिए गए योगदान के लिए उन्हें याद किया। इस मौके पर पूर्व सीएम स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन


इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प भी लिया। धर्मशाला ब्लॉक अध्यक्ष हरभजन सिहं ने कहा कि पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की दूरदर्शी सोच के चलते ही हिमाचल प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर रहा। कांग्रेस पार्टी हमेशा लोगों के कल्याण के लिए काम करती है और आगे भी करती रहेगी। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष विनीत धीमान, मलकीत, हरीश, रविंद्र, रणधीर सेखड़ी, अनुज, जगरूप सुखवाल, सुरिंदर, विजय आंनद, सन्नी भाटिया, अशोक धवन और सीमा कौंडल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें