फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पूर्व सीएम जयराम का किया स्वागत, संगठन पर चर्चा

विज्ञापन
गगल एयरपोर्ट पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का स्वागत करते भाजपा पदा​धिकारी। स्रोत: भाजपा
विज्ञापन
धर्मशाला। चंबा जिला के प्रवास पर जाते समय बुधवार शाम को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कुछ देर के लिए गगल एयरपोर्ट पर रुके। इस दौरान कांगड़ा से भाजपा विधायक पवन काजल, जिला कांगड़ा भाजपा अध्यक्ष सचिन शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा, प्रदेश भाजपा मीडिया सह प्रभारी विश्व चक्षु, पूर्व विधायक अरुण मेहरा कूका और भाजपा पदाधिकारी देवेंद्र कोहली समेत अन्य उनका गगल एयरपोर्ट पर पहुंचने पर स्वागत किया।
विज्ञापन


इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने जिला कांगड़ा के भाजपा नेताओं से संगठन के बारे में जानकारी हासिल की और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इसके बाद वह चंबा के लिए रवाना हो गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें