फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पालमपुर के बिंद्राबन में वन विभाग की कार्रवाई, जमीन से हटाए कब्जे

Tue, 22 Apr 2025 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
पालमपुर के बिंद्राबन में वन विभाग की अवैध कब्जे हटाते हुए। स्रोत: पाठक
विज्ञापन

विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। नगर निगम पालमपुर के बिंद्राबन वार्ड में वन विभाग की जमीन पर कब्जों को हटा दिया है। वन विभाग ने पुलिस की मौजूदगी में यह कार्रवाई की।
अभी तक तीन कब्जों को हटाया है, जबकि एक धार्मिक स्थल को देखकर नोटिस जारी किया है। हालांकि इस जगह पर करीब 15 मामलों पर कार्रवाई की तैयारी है। इसमें अभी डीएफओ कोर्ट से चार मामलों में कब्जे हटाने के आदेश जारी हुए हैं लेकिन तीन लोगों पर कार्रवाई हुई है। वन विभाग की टीम ने कब्जों को हटाकर अपनी बाड़़बंदी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआती में ये कब्जे किसी के आंगन, सेफ्टी टैंक तो किसी के कोर्ट यार्ड में पाए गए हैं, जिनको हटाया गया। वहीं, एक धार्मिक स्थल का मामला होने के चलते फिलहाल उसे नोटिस जारी किया है। सूत्रों की मानें तो बिंद्राबन में वन विभाग की जमीन पर कब्जों के 15 मामलों में कुछ लोग नशा तस्करी के आरोप में एनडीपीसी एक्ट में भी नामजद हैं।
एसडीएम पालमपुर के पास आई शिकायत के बाद राजस्व विभाग ने निशानदेही कर इन कब्जों को वन विभाग के जमीन पर पाया था।

पालमपुर के बिंद्राबन में वन विभाग की अवैध कब्जे हटाते हुए। स्रोत: पाठक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें