फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पंचभीष्म मेले में पहली बार श्रद्धालुओं को मिलेंगी स्वास्थ्य सेवाएं

Tue, 28 Oct 2025 07:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। पौराणिक जयंती माता मंदिर में पंचभीष्म मेले के दौरान पहली बार श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। इसके लिए मंदिर परिसर में एक दिन के लिए एक डॉक्टर और एक फार्मासिस्ट की विशेष तैनाती की जाएंगी। यह जानकारी हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने सोमवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
विज्ञापन

बैठक में श्रद्धालुओं के लिए सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गई। अजय वर्मा ने कहा कि कांगड़ा के पौराणिक जयंती माता मंदिर में पंचभीष्म मेले एक नवंबर से शुरू होंगे। मेले को लेकर उन्होंने सभी विभागों को आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था के लिए यहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करे।
उन्होंने जल शक्ति विभाग टंकियों की सफाई और पानी की उपलब्धता और बिजली बोर्ड को विद्युत लाइनों की मरम्मत और स्ट्रीट लाइटों की जांच सुनिश्चित करने के लिए कहा, ताकि मेले के दौरान कोई बाधा न आए। वहीं, वन विभाग को सभी दुकानदारों को डस्टबिन उपलब्ध करवाने और सफाई व्यवस्था के लिए वन-मित्रों को नियुक्त करने के निर्देश दिए गए। बैठक में पीडब्ल्यूडी, जल शक्ति विभाग, बिजली बोर्ड के अलावा विभिन्न विभागों और नगर परिषद कांगड़ा के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



कांगड़ा के लिए वरदान है जयंती माता मंदिर
अजय वर्मा ने कहा कि कांगड़ा का पौराणिक जयंती माता मंदिर पूरे क्षेत्र के लिए वरदान है। यह मंदिर ऐसी अद्भुत जगह पर स्थित है जहां से समस्त क्षेत्र को माता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि पंचभीष्म मेलों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। अजय वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समय पर पूर्ण की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें