फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कांगड़ा में पहली बार होगी कैश प्राइज बैडमिंटन स्पर्धा

Wed, 14 Jan 2026 06:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ द्वारा पहली बार जिला स्तरीय कैश प्राइज बैडमिंटन प्रतियोगिता करवाएगा। यह प्रतियोगिता 24 से 26 जनवरी तक धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में होगी। इसमें विभिन्न आयु वर्गों के विजेता खिलाड़ियों को कुल दो लाख रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान अंडर-11, अंडर-15, अंडर-19 (एकल, युगल और मिश्रित) के साथ वेटरन (35+ और 40+) वर्ग की श्रेणियों में मुकाबले होंगे। इसमें भाग लेने के लिए 21 जनवरी तक पंजीकरण अनिवार्य है। बिना पंजीकरण के प्रवेश नहीं मिलेगा। सीनियर वर्ग को छोड़कर बाकी सभी वर्गों के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। जिला बैडमिंटन संघ के सचिव विलास हंस ने बताया कि अंडर-9 प्रतियोगिता की सफलता के बाद अब इस बड़े आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और उन्हें बेहतर मंच प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें