सीयू में राष्ट्रीय सम्मेलन के शुभारंभ पर कुलपति ने किया आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर(कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विवि के शाहपुर परिसर में नवाचार के लिए युवा मस्तिष्कों का पोषण–2025 विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शुरु हुआ। सम्मेलन स्कूल ऑफ लाइफ साइंस एवं हिमालयन लाइफ साइंस सोसायटी के सहयोग से आयोजित किया गया। सम्मेलन में देशभर से प्रमुख वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों एवं शोधार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य तिथि के रूप में विवि के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल और विशिष्ट अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कुलपति प्रोफेसर नवीन कुमार मौजूद रहे। इसके साथ ही सम्मेलन के संयोजक एवं केंद्रीय विवि के स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज के डीन प्रो. नवीन कुमार, प्रो. सुनील कुमार, केंद्रीय विवि के डीन (अकादमिक) प्रो. प्रदीप कुमार, परिसर निदेशक प्रो. बीसी चौहान ने भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रो. सत प्रकाश बंसल ने छात्रों और शोधकर्ताओं को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की शक्ति का उपयोग करने का आह्वान करने को कहा। साथ ही विश्वविद्यालय में बहुविषयक दृष्टिकोण और नवाचार वृद्धि पर प्रकाश डाला। उन्होंने लैब टू फील्ड पर जोर देते हुए शोधार्थियों को सफल अनुसंधान के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथियों ने एब्सट्रेक्ट बुक का विधिवत उद्घाटन किया गया, जो इस कार्यक्रम की शैक्षणिक उपलब्धियों का प्रतीक है। विशिष्ट अतिथि ने छात्रों से रणनीतिक कार्य योजना तैयार करने और दृढ़ परिश्रम के साथ आगे बढ़ने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि जीवन में केवल एक ही योजना पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्लान बी भी सदैव तैयार रखना चाहिए, जिससे असफलता की स्थिति में निराशा के बजाय सकारात्मक विकल्प पर काम किया जा सके।