फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पर्यटन निगम के होटलों में कल से महंगा होगा खाना

Tue, 31 Mar 2026 07:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के होटलों में ठहरने वाले सैलानियों को अब अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी होगी। निगम नए वित्तीय वर्ष यानी एक अप्रैल से खानपान की दरों में 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने जा रहा है। बढ़ती लागत और बाजार दरों में आए उछाल को देखते हुए यह वार्षिक संशोधन किया गया है।
विज्ञापन

निगम की नई दरें लागू होने के बाद नाश्ते से लेकर दोपहर और रात के भोजन (डिनर) तक के सभी मेन्यू आइटम महंगे हो जाएंगे। जिला कांगड़ा के प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे धर्मशाला, मैक्लोडगंज, पालमपुर और नूरपुर स्थित निगम के होटलों में हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं, जिन पर इस फैसले का सीधा असर पड़ेगा।
हालांकि निगम ने स्पष्ट किया है कि यह बढ़ोतरी केवल खानपान की दरों में होगी, कमरों की बुकिंग दरों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। पर्यटन निगम के नियमानुसार हर साल अप्रैल में सेवाओं की लागत और बाजार की कीमतों की समीक्षा की जाती है। इसी आधार पर वित्तीय वर्ष की शुरुआत में नई दरें तय होती हैं।
विज्ञापन

धर्मशाला क्षेत्र के एजीएम कैलाश ठाकुर ने बताया कि पर्यटन निगम हर साल अप्रैल से दरों में संशोधन करता है। उन्होंने पुष्टि की कि 1 अप्रैल से निगम के होटलों में 10 से 20 फीसदी तक खानपान की चीजों के दामों में बढ़ोतरी प्रभावी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें