फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वालिटी एजुकेशन पर फोकस, शिक्षा में अग्रणी रहा प्रदेश : रोहित

Sun, 27 Jul 2025 06:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शनिवार को ज्वालामुखी में मां ज्वाला के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा के बाद पत्रकारों से मंत्री ने कहा कि मां ज्वाला की कृपा से ही हम जनसेवा के कार्यों को निष्ठा और ऊर्जा के साथ कर पा रहे हैं। यह केवल आस्था का नहीं, आत्मबल का केंद्र भी है। उन्होंने माता ज्वाला से प्रार्थना की कि प्रदेश में आ रही आपदाओं पर विराम लगे और प्रदेशवासी बिना किसी भय से अपना जीवन यापन करें। शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश हमेशा अग्रणी रहा है और वर्तमान सरकार भी क्वालिटी एजुकेशन पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण और सार्थक कदम उठाए हैं। मंत्री ने बताया कि नेशनल असेसमेंट सर्वेक्षण में भी प्रदेश का प्रदर्शन सराहनीय रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आने वाले समय में शिक्षा विभाग को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता बच्चों को बेहतर भविष्य देना है। जिसके लिए शिक्षक, अभिभावक और समाज का सहयोग भी अहम है। मंदिर न्यास की तरफ से एसडीएम ज्वालामुखी डॉ. संजीव शर्मा और मंदिर अधिकारी मनोहर लाल शर्मा ने मंत्री को माता की चुनरी व तस्वीर भी भेंट की। शिक्षा मंत्री ने विजिटर बुक में भी संदेश के साथ हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें