फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: केवी धर्मशाला के बच्चों ने लिया कपड़ा दान का प्रण

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय धर्मशाला छावनी के साथ जुड़कर वेस्ट वॉरियर संस्था ने जनहित में एक नए अभियान की शुरुआत की। इस दौरान वेस्ट वॉरियर की एसोसिएट मैनेजर आशना कुकरेजा ने विद्यालय के छात्रों को इस अभियान में बढ़-चढ़कर जुड़ने का आह्वान किया। अभियान के तहत पुराने कपड़ों को वेस्ट से बेस्ट में बदलने का प्रण दिलाया। विद्यालय के प्राचार्य सुनील चौहान ने छात्रों को अपने घर में रखे पुराने कपड़ों को धोकर, प्रेस करके, बंद लिफाफे में रख कर 31 जुलाई को विद्यालय में दान करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्राचार्य ने बताया कि वस्त्र दान भी महादान है जो गरीब एवं जरूरतमंद को खुशी प्रदान करेगा। साथ ही उन्होंने बताया कि ऐसे क्रियाकलापों से छात्रों के आंतरिक गुण उभरकर समाज सेवा में एक बहुमूल्य योगदान पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें